खान सर कोचिंग मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, ज्ञान बिंदु कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

Neelam
By Neelam
3 Min Read

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक शिक्षक भी शामिल है।

हमले के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मंगलवार रात खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हुए पथराव और हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशनी आनंद, अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद खान जीएस ग्लोबल स्टडीज की तरफ से सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपबल्ध कराए गए। फुटेज की जांच से पता चला कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान, से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है।

पुलिस ने ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर समेत 3 को हिरासत में लिया

जिसके बाद पुलिन से कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही एक टीचर समेत दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। पटना पुलिस की टीम तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि इसके लिए तीनों को एक गुप्त स्थान पर ले जाया गया है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा होने की उम्मीद है।

एसडीपीओ ने क्या कहा

पटना के एसडीपीओ-1 ने रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों की हिरासत की पुष्टि की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तोड़फोड़ और हंगामे की साजिश किसने रची और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही? खान सर की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच की जा रही है। छात्रों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। पुलिस निष्पक्ष रूप से काम कर रही है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है सीसीटीवी फुटेज में?

पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग सेंटर के बाहर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार रात करीब 10:10 बजे हुई इस घटना में कोचिंग संस्थान के एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले कुछ लोग कोचिंग के बाहर पहुंचे, फिर धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ गई। इसके बाद गार्ड को बाहर ले जाकर उसकी पिटाई की गई। वीडियो में हमलावरों को पोस्टर फाड़ते और पत्थरबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है। घटना के समय कोचिंग संस्थान के अंदर एक कार्यक्रम चल रहा था।

Share This Article