मालवीय नगर अग्निकांड: छह कमरों की थी इजाजत, बना दिए 25, लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट बना मौत का चैंबर

Neelam
By Neelam
3 Min Read

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जान गंवाने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जान गंवाने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं।

होटल संचालन में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा

मालवीय नगर के जिस रेस्टोरेंट-कम-होटल में आग लगी है, असल में उसके पास कमर्शियल होटल का लाइसेंस ही नहीं था। लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के नाम से चल रही इस इमारत में एक पूरा होटल संचालित हो रहा था। इस दुखद हादसे के साथ ही होटल के संचालन में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

केवल छह कमरे बनाने की अनुमति थी

होटल को दिल्ली सरकार से ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ योजना के तहत लाइसेंस मिला था, जिसमें केवल छह कमरे बनाने की अनुमति थी। परंतु, होटल में अवैध रूप से 25 कमरे बनाए गए थे, जिनमें से कुछ बेसमेंट में भी थे। इस अवैध निर्माण ने सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या होता है बेड एंड ब्रेकफास्ट लाइसेंस

बेड एंड ब्रेकफास्ट का अर्थ है बिस्तर और नाश्ता। B&B एक्ट 2007 के तहत लाइसेंस धारक किसी मेहमान को रात में रुकने के लिए कमरे और सुबह नाश्ता दे सकता है, लेकिन इमारत कमर्शियल नहीं बल्कि घरेलू होनी चाहिए। यानी ऐसे घर जिनमें दो से तीन अतिरिक्त कमरे हैं, उनके मालिक इस लाइसेंस के आधार पर लोगों को रहने की जगह और सुबह का नाश्ता दे सकते हैं, ताकि उनकी आमदनी बढ़े और बाहर से आने वाले मेहमानों को घरेलू माहौल मिल सके। यह लाइसेंस सिर्फ ऐसे घर के लिए मिल सकता है, जिसका मालिक भी वहां रहता है। यह इसकी सबसे अहम शर्त है।

इमारत के मालिक की होगी गिरफ्तारी

इस अनियमितता का खुलासा होने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने दो टूक कहा कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार इमारत के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। भीषण अग्निकांड के एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी एजेंसी, नगर निगम, फायर, बिजली-पानी का विभाग आसपास के क्षेत्र में ऐसी जितनी भी इमारतें चल रही हैं, शाम तक उनकी जांच करके सभी इमारतों को सील किया जाएगा। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

Share This Article