‘कोमा में हैं निशांत…’  मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे के बाद तेज प्रताप का स्वास्थ्य मंत्री पर हमला

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री खुद “कोमा में” हैं और इसलिए उनसे स्वास्थ्य विभाग ठीक से नहीं चल रहा है। 

निशांत पर तेज प्रताप का तंज

गुरुवार को मुजफ्फरपुर के प्रसाद हास्पिटल में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि जो खुद कोमा में हो और बयान न दे सके, वह विभाग कैसे चला सकता है!

निशांत से राजनीति नहीं हो सकती-तेज प्रताप

स्वास्थ्य मंत्री पर हमलावर लालू के लाल ने कहा कि, निशांत कुमार को राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। वे दूसरे काम में व्यस्त है। वे जिस काम में व्यस्त हैं, खुद वे बेहतर बता सकते हैं। उनसे राजनीति नहीं हो सकती है। राजनीति जिससे होता है वही बयान दे सकता है। और वे बयान नहीं देते।

निशांत को दिया था पार्टी में शामिल होने का ऑफर

तेज प्रताप ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पहली बार ऐसा बयान नहीं दिया है। तेज प्रताप पहले भी निशांत पर निशाना साध चुके हैं। तेज प्रताप कहा चुके हैं कि, “निशांत कुमार भटक रहे हैं। उथल-पुथल में इनको पीस दिया गया। निशांत को राजनीति का अनुभव लेना होगा उसके बाद ही उनका कुछ हो पाएगा। अगर निशांत को वहां कुछ दिक्कत है, तो वे जनशक्ति जनता दल में शामिल हो जाएं। उनको यहां अच्छा पद दिया जाएगा।”

Share This Article