बिहार के चर्चित कोचिंग टीचर खान सर के संस्थान पर हुए हमला मामले में सियासत तेज है। अब इस मामले पर बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने खान सर की ही ‘क्लास’ लगा दी है। उन्होंने का है कि खान सर अब राजनीतिक करना चाहते हैं।
खान सर पर क्यों भड़के तेज प्रताप?
दरअसल, खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले का एक नया वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर शख्स हवाई फायरिंग करता नजर आया। ‘ज्ञान बिंदू’ कोचिंग संस्थान की ओर से ये सीसीटीवी वीडियो जारी किया गया था। बताया गया कि फायरिंग करने वाले खान सर के गार्ड हैं। इसके बाद पुलिस ने खान सर के दो गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। खान सर को भी पटना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया।प्रतिक्रिया दी है। इस पर खान सर पर भड़ते हुए तेज प्रताप ने कहा- ‘ई खान राजनीति करना चाहता है, इसको हाइलाइट होना है।’
हाइलाइट होने के लिए खान सर ये सब करवा रहे- तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने तंज भरे अंदाज में पूछा कि खान सर ये क्यों करवाना चाहते हैं? और हाइलाइट होने के लिए खान सर ये करवा रहे हैं। लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी अपना पॉपुलारिटी नहीं कराता है, मीडियाबाजी नहीं कराता है, चुपचाप पढ़ाता है। लेकिन खान सर को राजनीति करनी है।
पहले सम्राट सरकार पर बोला था हमला
इससे पहले इस मामले में तेज प्रताप ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की थी। तेज प्रताप ने कहा था, “बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यह कोमा में चली गई है। पटना में शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई हालिया गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी है। राज्य में प्रतिदिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लोग बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं।अगर सम्राट चौधरी सरकार नहीं चला सकते हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

