लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती, तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, जानें तेजस्वी की सिक्योरिटी

Reena Sharma
3 Min Read

में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर जारी सियासत के बीच सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में भी कटौती कर दी है। सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा घटा दी है।

लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटाई गई

लालू यादव और राबड़ी देवी दोनों को सरकार की ओर से जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, लेकिन नई समीक्षा के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

Advertisement

सरकार ने राज्य सुरक्षा समिति की समीक्षा के बाद कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का पुनर्मूल्यांकन किया है। नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पहले मिली जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा को कम कर दिया गया है।

लालू-राबड़ी को अब मिलेगी ऐसी सुरक्षा

लालू यादव बिहार के पूर्व सीएम हैं, ऐसे में उन्हें पूर्व सीएम के नाते को जो सुरक्षा मिली है, उसमें उनकी सिक्योरिटी के लिए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, बुलेट प्रूफ कार के साथ पटना जिला बल से स्कार्ट और ड्राइवर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा समीक्षा के बाद अब जो सिक्योरिटी दी गई है, उसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 3 महिला बॉडीगार्ड (सादे लिवास में), पटना जिला बल से 3 बॉडीगार्ड (वर्दीधारी), ड्राइवर और बुलेट प्रूफ कार के साथ पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी।

तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती नहीं

नेता प्रतिपक्षा तेजस्वी यादव की वाई प्लस सुरक्षा में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। उनकी सुरक्षा को पहले की तरह बरकरार रखा गया है। जबकि उनकी पत्नी राजश्री यादव को एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया जाएगा।

तेज प्रताप की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस

सबसे बड़ा बदलाव तेज प्रताप यादव की सुरक्षा व्यवस्था में देखा जा रहा है। सरकार ने तेज प्रताप की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले लिया है। अब उन्हें केवल एक बॉडीगार्ड मिलेगा। दरअसल, तेज प्रताप यादव वर्तमान में न विधायक हैं और न ही किसी पद पर, ऐसे में पहले से मिली उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा को हटा लिया गया है

Share This Article