100 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ पलामू में रक्तदान शिविर शुरू : जेएसएलपीएस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

KK Sagar
2 Min Read

मेदिनीनगर: राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार 24 एवं 25 जून 2026 को सभी जिलों में न्यूनतम 100 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जेएसएलपीएस जिला कार्यालय, पलामू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के प्रथम दिन जिला कार्यालय, विभिन्न प्रखंडों एवं प्रदान संस्था के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है और समाज में मानवता का संदेश मजबूत होता है।

रक्तदान करने वालों में जिला कार्यालय के नवल किशोर राजू एवं शेखर लाल, प्रदान संस्था के प्रिंस सिंह, रुचिका सिंह, सुनील कुमार (बीपीओ), लॉरेंस लकड़ा (बीपीएम, सतबरवा), कुमारी नम्रता (बीपीएम, मनातू), सुमित कुमार (बीपीएम, रामगढ़) तथा यतीन्द्र ज्योति (बीपीएम, पाटन) सहित कई कर्मी शामिल रहे।

जेएसएलपीएस की ओर से बताया गया कि रक्तदान शिविर 25 जून को भी जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न प्रखंडों के कर्मियों के साथ-साथ सामुदायिक कैडर भी रक्तदान करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....