झाझा – धूमधाम से मना श्री श्री 108 शनिदेव मंदिर का 17वाँ स्थापना दिवस, हवन-पूजन के साथ भक्तों में बांटा गया महाप्रसाद

KK Sagar
1 Min Read

झाझा। सोमवार, 29 जून 2026 को झाझा के चैती दुर्गा मंदिर परिसर स्थित श्री श्री 108 शनिदेव जी महाराज मंदिर का 17वाँ स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जय शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान कुंज बिहारी चौधरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद मंदिर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर शनिदेव महाराज का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में उदयशंकर झा, सौरभ झा, मोती सिंघानिया, प्रशांत सुल्तानिया, रवि साव, ऋषभ गोयल, मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा, दिलीप झा, कुलदीप झा सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का माहौल भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....