वैशाली में पिता-पुत्र के डबल मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को हुए आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या आरोपी को पुलिस एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया गया। पिता-पुत्र के डबर मर्डर के आरोपी जगदीश राय को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जाया गया है।

मुठभेड़ में घायल हुआ डबल मर्डर का आरोपी

जगदीश राय पर एक दिन पहले सेना के जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इसी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। यह मुठभेड़ बिदुपुर थाना क्षेत्र में ही। जब उसे पुलिस पकड़ने पहुंची, तो उसने पुलिस कार पर भी फायरिंग कर दी थी, जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगने से वह घायल हुआ।

एक दिन पहले की थी पिता-पुत्र की हत्या

रविवार को मुनारिक राय और उनके आर्मी जवान पुत्र जितेंद्र कुमार की गोली मरकर हत्या कर दी गई थी। जितेंद्र कुमार आर्मी के जवान थे। जितेंद्र हाल ही में छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। इसी दौरान गोलीबारी कर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। मामला जमीन विवाद जुड़ा बताया जा रहा है।

Share This Article