पलामू – पॉक्सो आरोपी टेंपू चालक गिरफ्तार”

KK Sagar
1 Min Read

“पूछताछ में कबूला जुर्म, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

नावाबाजार थाना में दर्ज छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया।

पलामू: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विश्रामपुर) के नेतृत्व में गठित टीम ने छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी टेंपू चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नावाबाजार थाना कांड संख्या 93/25 (दिनांक 27 नवंबर 2025) के तहत दर्ज छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नेहाल अहमद (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी टोला, मन्देया का रहने वाला है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय सलीमुद्दीन अंसारी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....