नीतीश कुमार आज दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश, देश की राजधानी में नया सियासी ठिकाना

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका यह दौरा मुख्य रूप से उनके नए सरकारी आवास ‘9 सुनहरी बाग रोड’ में आयोजित गृह प्रवेश पूजा में शामिल होने के लिए है।

गृह प्रवेश का कार्यक्रम के लिए पहुंच रहे दिल्ली

जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली रवाना होंगे। राजधानी दिल्ली में उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में आवंटित नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन गृह प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह विशेष चार्टर्ड विमान से पटना लौटेंगे।

सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

गृह प्रवेश समारोह में सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। हालांकि इसे एक औपचारिक कार्यक्रम बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को मौजूदा सियासी समीकरणों के लिहाज से भी अहम मान रहे हैं।

नीतीश कुमार का नया आधिकारिक ठिकाना

राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार को दिल्ली के प्रतिष्ठित इलाके 9, सुनहरी बाग रोड पर सरकारी आवास आवंटित किया गया है। यह कोई सामान्य आवास नहीं, बल्कि टाइप-8 श्रेणी का आलीशान सरकारी बंगला है, जहां आधुनिक सुविधाओं की पूरी व्यवस्था मौजूद है। राजधानी के वीआईपी ज़ोन में स्थित यह बंगला अब नीतीश कुमार का नया आधिकारिक ठिकाना होगा।इसके साथ ही दिल्ली में नीतीश कुमार की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के हाथों में होगा, जो उन्हें जेड प्लस सुरक्षा कैटेगरी की सुरक्षा देगी।

Share This Article