धनबाद – जीरो कोल लीकेज पर सीआईएसएफ का मेगा एक्शन, 26.20 टन अवैध कोयला पकड़ा गया

KK Sagar
1 Min Read
Oplus_131072

बाघमारा | 17 जुलाई 2026: भारत सरकार की ‘जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अवैध कोयला खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 26.20 टन अवैध कोयला तथा दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

सीआईएसएफ के अनुसार, गोविंदपुर (एरिया-03) के बमबनडीहा बस्ती के समीप एमएमडीआर अधिनियम के तहत 6 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। वहीं कतरास (एरिया-04) के लड़का 09 नंबर बस्ती के पास 0.30 टन अवैध कोयला और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके अलावा सिजुआ (एरिया-05) के लोयाबाद क्षेत्र में छापेमारी कर 19.90 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

सीआईएसएफ ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित गश्त, ड्रोन सर्विलांस और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैनाती लगातार की जा रही है। बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....