Jamshedpur Alert: जमशेदपुर में 28 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर:शहरवासियों के लिए अगले चार दिन मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। बीते दो दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर जमशेदपुर और पूरे कोल्हान प्रमंडल में पूरी ताकत के साथ लौटने जा रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार 25 जुलाई से शहर में मूसलाधार बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 28 जुलाई तक जारी रहेगा।

जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 4 दिन झमाझम
​मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 25 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
25 से 28 जुलाई: जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
29 जुलाई से: मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने के आसार हैं।
​बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है।

इन पड़ोसी जिलों में भी दिखेगा असर
​जमशेदपुर के अलावा रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा में भी 25 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
सावधानी बरतें: लगातार बारिश के अनुमान को देखते हुए निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों व आम लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता अनुसार ही घर से निकलने की सलाह दी है।

Share This Article