मिरर मीडिया : देशभर से कोरोना के केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 58,077 नए केस आए हैं। इस दौरान 657 लोगों की मौत हुई। अब तक इस वायरस से देश भर में 5,07,177 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 4,25,36,137 हो गई है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 6.97 लाख हो गए हैं।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश भर से 1,50,407 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 4,13,31,158 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 6,97,802 है।