सावन में महादेवशाल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: आज से 24 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव शुरू, स्टेशन पर खुला स्पेशल टिकट काउंटर

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : सावन के पावन महीने में पश्चिमी सिंहभूम स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल धाम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के सफर को सुगम बनाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे (चक्रधरपुर रेल मंडल) ने आज 30 जुलाई से 24 एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों का अस्थाई ठहराव शुरू कर दिया है। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह सुविधा 28 अगस्त तक लागू रहेगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए किसी भी स्टेशन से महादेवशाल धाम का सीधे टिकट जारी करने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सहूलियत के लिए मंदिर स्टेशन पर विशेष टिकट काउंटर भी चालू कर दिया गया है।

इन प्रमुख ट्रेनों का रहेगा ठहराव
साउथ बिहार एक्सप्रेस: आरा-दुर्ग (आगमन 09.47 / प्रस्थान 09.48) और दुर्ग-आरा (आगमन 15.17 / प्रस्थान 15.20)
उत्कल एक्सप्रेस: पूरी-योगनगरी ऋषिकेश (आगमन 07.24 / प्रस्थान 07.26) और योगनगरी ऋषिकेश-पूरी (आगमन 15.45 / प्रस्थान 15.47)
समलेश्वरी एक्सप्रेस: हावड़ा-जगदलपुर (आगमन 03.54 / प्रस्थान 03.56) और जगदलपुर-हावड़ा (आगमन 22.38 / प्रस्थान 22.40)
टाटा-एरनाकुलम एक्सप्रेस: (आगमन 06.38 / प्रस्थान 06.40) और एरनाकुलम-टाटा (आगमन 02.09 / प्रस्थान 02.11)
टाटा-इतवारी एक्सप्रेस: (आगमन 08.56 / प्रस्थान 08.58) और इतवारी-टाटा (आगमन 17.23 / प्रस्थान 17.25)
टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस: (आगमन 21.05 / प्रस्थान 21.07) और बिलासपुर-टाटा (आगमन 02.03 / प्रस्थान 02.05)
सारंडा मेमू: चक्रधरपुर-राउरकेला (आगमन 06.57 / प्रस्थान 06.59) और राउरकेला-चक्रधरपुर (आगमन 17.15 / प्रस्थान 17.17)
टाटा-राउरकेला मेमू: (आगमन 17.21 / प्रस्थान 17.23) और राउरकेला-टाटा (आगमन 06.19 / प्रस्थान 06.21)
एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार (आगमन 04.29 / प्रस्थान 04.31) और शालीमार-एलटीटी (आगमन 21.36 / प्रस्थान 21.38)

अन्य तिथियों से रुकने वाली ट्रेनें
इस्पात एक्सप्रेस (31 जुलाई से 1 अगस्त): कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 31 जुलाई से (आगमन 11.58 / प्रस्थान 12.00)। वहीं हावड़ा-टिटलागढ़, टिटलागढ़-हावड़ा और हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस 1 अगस्त से रुकेंगी।
बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस (2 अगस्त से): बादामपहाड़-राउरकेला (आगमन 10.08 / प्रस्थान 10.10) और राउरकेला-बादामपहाड़ (आगमन 15.10 / प्रस्थान 15.11)।

ट्रैक पार न करने की सख्त हिदायत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
​महादेवशाल धाम मंदिर रेल लाइन के बेहद नजदीक स्थित है, जिससे हर साल सावन में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि वे रेल पटरी पार न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Share This Article