बृजभूषण सिंह महिला पहलवान यौन शोषण केस में बरी, दिल्ली कोर्ट ने फैसला सुनाया

Neelam
By Neelam
3 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के लिए राहत भरी खबर है। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें पूरी होने के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार, 3 अगस्त को अदालत ने यह फैसला इन-कैमरा सुनवाई के दौरान सुनाया। सुनवाई में महिला पहलवानों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन, जबकि बृजभूषण की ओर से अधिवक्ता राजीव मोहन ने पक्ष रखा।

करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद फैसला

मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के प्रदर्शन के बाद दर्ज एफआईआर से जुड़ा था। आरोप था कि बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहते हुए भारत और विदेश की कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया। दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद 15 जून 2023 को करीब 1,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354, 354A, 354D और 506(1) के तहत आरोप लगाए गए थे। मुकदमे के दौरान विशेष जांच दल (SIT) के एक सदस्य और जांच अधिकारी के बयान भी अदालत में दर्ज किए गए थे। करीब तीन साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद सोमवार को अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को इस मामले में बरी कर दिया।

फैसले पर बोले बृजभूषण- जो कहा था सच साबित हुआ

अदालत के आदेश के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआत में जो कहा था, आज वही बात सच साबित हुई है। अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद बृजभूषण सिंह ने कहा कि कोर्ट ने मुझे बाइज्‍जत बरी किया है। मेरे खिलाफ साजिश रची गई थी।

आरोपों के चलते कट गया था लोकसभा का टिकट

इस पूरे विवाद के चलते उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के 65 बार से सांसद रहे बृज भूषण को बीते चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद 2024 लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। हालांकि, पार्टी ने इस सीट से उनके बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतारा था।

Share This Article