बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अपनी राजनीति की शरूआत कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग में सुधार को लेकर अपने फैसलों के कारण निशांत सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच निशांत कुमार से उनकी शादी को लेकर पूछा गया एक सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
महिला पत्रकार ने पूछा-मार्च में विवाह करने जा रहे
एक कार्यक्रम के दौरान जब एक महिला पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वह मार्च महीने में शादी करने जा रहे हैं, तो निशांत कुमार मुस्कुरा दिए और बिना कोई जवाब दिए वहां से आगे बढ़ गए। मामला पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान का है।
शादी की बात पर शरमा गए निशांत
निशांत कुमार गुरुवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे थे। यहां निशांत कुमार ने कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। बातचीत के अंत में एक महिला पत्रकार ने कहा कि वह ऐसा सवाल पूछा, जिसे सुनकर खुद निशांत कुमार सहित मौजूद सभी लोग हंसने लगे। पत्रकार ने पूछा कि ‘आप मार्च में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं’? इस बात पर वो थोड़ा हंसे फिर थोड़ा लजाते हुए जल्दी से चले गए।
चर्चा का विषय बना वीडियो
उनके इस भाव को देखकर वहां मौजूद डॉक्टरों और अन्य लोगों के बीच ठहाके गूंज उठे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी जब वे अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे थे, तब गांव की महिलाओं ने उनसे परिवार बढ़ाने की बात कही थी। महिलाओं ने स्नेहपूर्वक कहा था कि अब उन्हें विवाह कर लेना चाहिए। वहीं, गांव के एक युवक ने भी हंसते हुए कहा था, “शादी करिए भैया।” उस समय भी निशांत कुमार ने मुस्कुराकर लोगों की बात सुनी, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
45 के हो चुके हैं निशांत कुमार
बता दें कि निशांत कुमार 45 वर्ष के हो चुके है। पिछले महीने 20 जुलाई को उन्होंने पना जन्मदिन मनाया। निशांत कुमार ने अब तक शादी नहीं की है। उनके पिता नीतीश कुमार जब तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे, तब तक निशांत कुमार राजनीति से दूर रहे। नीतीश कुमार जब राज्यसभा चले गए, तब निशांत कुमार अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए राजनीति में आ गए। मार्च 2026 में उन्होंने औपचारिक रूप से जेडीयू जॉइन की थी। फिर बात में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए।

