पलामू। टाउन थाना परिसर में नवनिर्मित टाउन महिला थाना के नए भवन का सोमवार को पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों पर रहेगा फोकस
नवनिर्मित महिला थाना भवन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों एवं मामलों का त्वरित और संवेदनशील तरीके से निष्पादन करना है। इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं को थाना परिसर में सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
थाना आने वाली महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था
नए भवन में आम नागरिकों और पीड़ित महिलाओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। इससे अपनी शिकायत या समस्या लेकर महिला थाना पहुंचने वाली महिलाओं को सुविधाजनक माहौल मिल सकेगा। बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से महिला संबंधी मामलों के निष्पादन में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
डीसी व एसएसपी पहुंचे कलस्टर व मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने, दिए आवश्यक दिशा-निर्देशसहज और सुरक्षित माहौल में रख सकेंगी अपनी बात
महिला थाना में आने वाली पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं सहज और सुरक्षित वातावरण में रखने की सुविधा मिलेगी। महिला संबंधी शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पलामू पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

