मानदेय को लेकर JSLPS कैडरों का हल्ला बोल, काम रोकने की चेतावनी

Reena Sharma
2 Min Read

मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचीं महिलाएं
पलामू में मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर JSLPS कैडर संघ ने मंगलवार को सभी प्रखंडों में प्रदर्शन किया। संघ ने बीडीओ और JSLPS के BPM को मांग-पत्र सौंपा। सैकड़ों महिला कैडर उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

1500 रुपये मानदेय में काम करना मुश्किल
कैडरों ने कहा कि G-CRP, A.W., JRP सेतु दीदी, बैंक सखी, V.O.A., AKM, APS CRP-EP और FLCRP वर्षों से काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें महज 1500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है और अतिरिक्त जिम्मेदारियों का अलग भुगतान नहीं किया जाता।

मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें
संघ ने मानदेय में 15 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी, समय पर DBT भुगतान, यात्रा व मोबाइल खर्च, 60 वर्ष तक सेवा की स्थिरता और 20 लाख रुपये का बीमा देने की मांग की है। कुशल कैडर को 800 और अकुशल कैडर को 400 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की भी मांग रखी गई है।

मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा तेज
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि 1500 रुपये में परिवार चलाना मुश्किल है। संघ ने मांगें पूरी होने तक कार्य स्थगित रखने का ऐलान किया है। जल्द सकारात्मक पहल नहीं होने पर मंत्री दीपिका सिंह पांडे के आवास पर भी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

Share This Article