दहल उठा बिहटा के परेव सोन नदी किनारा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, एक बदमाश भी जख्मी

Reena Sharma
2 Min Read

रंगदारी की सूचना पर पहुंची पुलिस
बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन नदी में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। नाव के जरिए अवैध बालू कारोबार में रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी।
दोनों ओर से चली 62 राउंड गोलियां
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 62 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने 22 राउंड, जबकि अपराधियों ने करीब 40 राउंड गोलियां चलाईं।
तीन पुलिसकर्मी घायल
मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर राजू कुमार के बांह में गोली लगी, जबकि थानाध्यक्ष अमित कुमार और सहायक थानाध्यक्ष विकेश कुमार भी घायल हुए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
एक बदमाश को लगी गोली
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनीश कुमार नामक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।
हथियार और नाव बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी राइफल, एक देशी कारबाइन, एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा और करीब 25 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए। वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक नाव भी जब्त की गई।
गिरफ्तार अपराधी पर कई मामले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अनीश कुमार, पिता रामबाबू राय, मनेर का रहने वाला है। उसके खिलाफ चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामले में AK-47 से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।
फरार साथियों की तलाश तेज
घटना की सूचना पर पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस फरार तीन अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Share This Article