हजारों की संख्या में जुटा समाज
रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में पहुंचे। विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों ने रैली में हिस्सा लिया।
परिसीमन के विरोध में आवाज
रैली के जरिए केंद्र सरकार को परिसीमन को लेकर आगाह किया गया। आदिवासी समाज का कहना है कि परिसीमन से सीटों की संख्या कम होने की आशंका है, इसलिए इसका विरोध और आदिवासी अधिकारों की रक्षा महाजुटान का मुख्य उद्देश्य है।
कई प्रमुख नेता हुए शामिल
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की, दयामनी बरला, रमा खलखो, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अजय तिर्की, शिवा कच्छप सहित कई नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा पक्ष और विपक्ष के सभी आदिवासी विधायकों व सांसदों को भी आमंत्रित किया गया।

