पलामू – रेडमा चौक पर जाम से राहत की पहल, सड़क के बीच लगाए गए बैरिकेड

Reena Sharma
1 Min Read

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के रेडमा चौक पर लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने पहल शुरू की है। ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में सड़क के बीचो-बीच बैरिकेड लगाए गए हैं।

वाहनों की आवाजाही होगी व्यवस्थित

बैरिकेड लगाने का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और लोगों के आवागमन को सुगम बनाना है। सड़क के बीच बैरिकेड लगाए जाने से वाहनों को निर्धारित लेन में चलने में मदद मिल रही है। इससे वाहन चालकों के मनमाने तरीके से लेन बदलने पर रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

जाम की समस्या में कमी

बैरिकेड लगाए जाने के बाद रेडमा चौक पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। पहले की अपेक्षा जाम की समस्या काफी हद तक कम हुई है। ट्रैफिक पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिली है।

Share This Article