पारसनाथ स्टेशन पर बिछड़ा 7 वर्षीय बच्चा मिला, रेलवे कर्मियों ने परिजनों से मिलाया

Reena Sharma
1 Min Read

संवेदनशीलता से बातचीत कर जुटाई जानकारी, संपर्क नंबर से परिवार तक पहुंची मदद

धनबाद। 1 सितंबर 2026 की रात करीब 00:20 बजे पारसनाथ स्टेशन पर वाणिज्य निरीक्षक सुनील मीणा, वेद प्रकाश मिश्रा, राहुल कुमार तथा टीटीई प्रिंस कुमार और भरत कुमार को करीब 7 वर्षीय एक बच्चा मिला। बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया था। संवेदनशीलतापूर्वक बातचीत करने पर उसने अपना नाम विजय बताया और कहा कि वह अपने परिवार के साथ पारसनाथ घूमने आया था। उसका घर बोकारो थर्मल में है और स्टेशन पर वह परिवार से अलग हो गया।
सुरक्षित धनबाद लाकर सत्यापन के बाद अभिभावक को सौंपा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मियों ने बच्चे से उसके अभिभावक का संपर्क नंबर प्राप्त कर परिवार से संपर्क स्थापित किया। बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे सुरक्षित धनबाद लाया गया और डिप्टी एसएस, धनबाद को सौंपा गया। इसके बाद बच्चे द्वारा अभिभावकों की पहचान किए जाने और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उसे सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया गया। रेलवे कर्मियों की तत्परता और यात्री-केंद्रित सेवा भावना की यह पहल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति धनबाद मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share This Article