​टाटा स्टील कर्मचारियों की मौज! खाते में आएंगे इतने करोड़, जानें किसे कितना मिलेगा बोनस

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच त्रिपक्षीय बोनस समझौते पर मुहर लग गई है। इस बार कर्मचारियों के बीच कुल 315 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि बांटी जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

11 सितंबर को खाते में पहुंचेगी रकम
कंपनी के बोर्ड रूम में हुए इस समझौते के दौरान सीईओ व प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन और उप श्रम आयुक्त अरविंद कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। तय समझौते के मुताबिक, बोनस की यह पूरी राशि आगामी 11 सितंबर को कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

किसको कितना मिलेगा बोनस?
इस साल जमशेदपुर प्लांट और ट्यूब डिवीजन के कुल 11,021 कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
औसत बोनस: कर्मचारियों को इस बार औसतन करीब 1.49 लाख रुपये मिलेंगे।
ओल्ड सीरीज ग्रेड: इस श्रेणी के कर्मचारियों को अधिकतम 4,45,512 रुपये और न्यूनतम करीब 39,012 रुपये तक का बोनस मिलेगा।
एनएस ग्रेड: इन कर्मचारियों को भी उनके तय फार्मूले के आधार पर हिस्सा मिलेगा।

Advertisement

मुनाफे और उत्पादकता का दिखा असर
वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी को 10,886 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। अन्य परिसंपत्तियों को शामिल करने के बाद गणना के लिए यह राशि 11,035.24 करोड़ रुपये रही। पुराने फार्मूले के तहत यह आंकड़ा 314.53 करोड़ रुपये बन रहा था, जिसे सीईओ टीवी नरेंद्रन की पहल पर गोल करके सीधे 315 करोड़ रुपये कर दिया गया। इसके अलावा कर्मचारियों की उत्पादकता 600 टन से बढ़कर 675 मीट्रिक टन प्रति कर्मचारी प्रतिवर्ष पहुंच गई। इसे देखते हुए प्रबंधन ने उत्पादकता मद में 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी जोड़ी है। यूनियन नेताओं का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बाद यह कर्मचारियों के लिए मिलने वाला अब तक का दूसरा सबसे बड़ा बोनस है, जिससे पूरे प्रांगण में उत्साह का माहौल है।

Share This Article