जमीन धंसने से रेल परिचालन प्रभावित, 4 और 5 सितंबर की कई ट्रेनें रद्द
कोलकाता, 4 सितंबर 2026 : मालदा डिवीजन के न्यू फरक्का स्टेशन के पास जमीन धंसने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. रेलवे ने 4 और 5 सितंबर से यात्रा शुरू करने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है.
4 सितंबर को कई प्रमुख ट्रेनें रद्द
4 सितंबर 2026 से यात्रा शुरू करने वाली 13170 सहरसा-सीलदह हाटे बजारे एक्सप्रेस, 13190 बालुरघाट-सीलदह एक्सप्रेस, 13034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस, 12042 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, 22302 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, 13064 बालुरघाट-हावड़ा एक्सप्रेस, 13150 अलीपुरद्वार-सीलदह कंचनकन्या एक्सप्रेस, 12344 हल्दीबाड़ी-सीलदह दार्जिलिंग मेल, 12378 न्यू अलीपुरद्वार-सीलदह पदातिक एक्सप्रेस, 13432 बालुरघाट-नवद्वीप धाम एक्सप्रेस और 13436 गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस रद्द रहेंगी. इसके अलावा 63031/63032 आजीमगंज-कटवा-आजीमगंज मेमू, 53055/53056 कटवा-अहमदपुर-कटवा पैसेंजर और 63039/63040 कटवा-अहमदपुर-कटवा मेमू भी रद्द रहेंगी.
5 सितंबर को भी ट्रेनों पर असर
5 सितंबर 2026 से यात्रा शुरू करने वाली 08048 नाहरलगुन-संतरागाछी स्पेशल, 12346 गुवाहाटी-हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस, 13148 बामनहाट-सीलदह उत्तरबंग एक्सप्रेस, 13150 अलीपुरद्वार-सीलदह कंचनकन्या एक्सप्रेस, 12344 हल्दीबाड़ी-सीलदह दार्जिलिंग मेल, 13190 बालुरघाट-सीलदह एक्सप्रेस, 12378 न्यू अलीपुरद्वार-सीलदह पदातिक एक्सप्रेस और 13116 जलपाईगुड़ी रोड-सीलदह हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी. इसके साथ ही 13146 राधिकापुर-कोलकाता एक्सप्रेस, 13160 जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस, 13034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस, 13054 राधिकापुर-हावड़ा कुलिक एक्सप्रेस, 13162 बालुरघाट-कोलकाता तेभागा एक्सप्रेस, 13142 न्यू अलीपुरद्वार-सीलदह तीस्ता-तोरसा एक्सप्रेस और 13012 मालदा टाउन-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रद्द रहेंगी.

