Big Breaking: सिजुआ जोगता में बड़ा भू-धंसान, 5-6 घर जमींदोज, एक की मौत कई घायल

Reena Sharma
2 Min Read

हादसे में 12 वर्षीय युवक की मौत, 8-10 लोगों के घायल होने की सूचना

धनबाद। सिजुआ जोगता के दस नंबर स्थित तिनपटिया कॉलोनी में मंगलवार को भू-धंसान की घटना सामने आयी है। भू-धंसान की चपेट में आने से पांच से छह घर जमींदोज हो गये। हादसे में एक 12 वर्षीय युवक की मौत होने की सूचना है। वहीं, आठ से दस लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

ग्रामीणों ने साहस दिखाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला

घटना के बाद ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए जमीन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को निजी नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित होने की सूचना है।

Advertisement

सुबह 5:30 बजे अचानक धंसी जमीन, मौके पर पहुंचे विधायक

सुबह करीब 5:30 बजे अचानक जमीन धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक शत्रुघ्न महतो भी मौके पर पहुंचे. विधायक ने घटना को लेकर सरकार और प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े मामलों के कारण लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है. उन्होंने कहा कि लोगों की जान जा रही है और सरकार एवं प्रबंधन सिर्फ तमाशा देख रहे हैं.

Share This Article