मुंबई में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक: बीकेसी के एनएमएसीसी से बंदूक समेत दो लोग हिरासत में

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क।मिरर मीडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया है, जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी मौजूद था जिसके पास से एक बंदूक बरामद हुई है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे और उनके कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर थी। इसी बीच बीकेसी स्थित सांस्कृतिक केंद्र में दो संदिग्धों की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि हिरासत में लिया गया मुख्य युवक खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर रोब झाड़ रहा था, जबकि उसके साथ चल रहे उसके निजी सुरक्षा गार्ड के पास हथियार (बंदूक) मिला।

मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है पूछताछ
​सुरक्षा में इस संभावित चूक और वीवीआईपी दौरे से ठीक पहले इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया तंत्र में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। दोनों संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके यहां पहुंचने का असली मकसद क्या था और क्या उनके पास मौजूद दस्तावेज या पहचान पत्र असली थे या फर्जी।

Advertisement

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होने पहुंचे हैं पीएम मोदी
​बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई पहुंच चुके हैं। वे शाम करीब 5:45 बजे ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन करेंगे। फिनटेक जगत के इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर के बीच मुंबई में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इस बड़े आयोजन के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Share This Article