बोकारो बेरमो। दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) के बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर हादसा हुआ है। यहां हाइवा डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन ठेका मजदूर घायल हो गए हैं। तीनों मजदूर ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपना घर जा रहे थे, कि बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) मुख्य सड़क में एक छाई लदी हुई हाइवा डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें ठेका मजदूर लखन यादव, जावेद अंसारी एवं मो चांद अंसारी घायल हो गए।
डीवीसी अस्पताल में कराया गया इलाज
घायलों का इलाज डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में करवाया गया।
छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य कर रही थी हाइवा
दुर्घटनाग्रस्त हाइवा डम्फर डीवीसी की छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य कर रही थी।
सीएचपी मुख्य सड़क पर हुई टक्कर
तीनों मजदूर ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपना घर जा रहे थे। इसी दौरान बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) मुख्य सड़क में छाई लदी हाइवा डम्फर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

