बरही में नकली तंबाकू पर पुलिस का शिकंजा, Action 7 के 523 पैकेट जब्त

Reena Sharma
1 Min Read

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली Action 7 Tobacco के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 523 पैकेट बरामद किए। 16 सितंबर को गुप्त सूचना पर गया रोड स्थित R.K. Traders में छापेमारी की गई, जहां पीले रंग के 505 पैकेट मिले।

नरेश प्रसाद स्टोर से भी बरामदगी

पुलिस ने नरेश प्रसाद स्टोर की जांच की, जहां नीले रंग के 18 पैकेट नकली तंबाकू बरामद हुए। पैकेटों पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी, जबकि MRP में भी अंतर पाया गया।

पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

दुकानदार संदीप सेठ ने पूछताछ में बताया कि तंबाकू रोहित वर्णवाल से लिया था। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 523 पैकेट जब्त किए हैं।

Advertisement

कॉपीराइट उल्लंघन में कार्रवाई

मामले में संदीप सेठ और रोहित वर्णवाल के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जा रही है। अभियान में बरही एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर, थाना प्रभारी बिनोद कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे।

Share This Article