धनबाद मंडल में टिकट चेकिंग का मेगा अभियान, 456 यात्री पकड़े; 3.35 लाख जुर्माना वसूला

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद मंडल में 19 सितंबर को दिन-रात मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में बिना टिकट, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा और बिना बुक सामान लेकर सफर करने वाले 456 यात्री पकड़े गए। उनसे 3,35,580 रुपये जुर्माना वसूला गया।

स्टेशनों से ट्रेनों तक चला जांच अभियान

चेकिंग टीमों ने स्टेशनों के साथ विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की। पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की हिदायत दी गई।

बिना टिकट सफर पर रेलवे की सख्ती

अभियान के दौरान अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी गई। मंडल ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने की अपील की।

Advertisement

टिकट जांच अभियान रहेगा जारी

धनबाद मंडल द्वारा लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों से टिकट में दर्ज श्रेणी के अनुसार ही यात्रा करने का अनुरोध किया गया है।

Share This Article