‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तीसरे दिन 19 सितंबर को धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान चलाया गया। धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टेनगंज और सिंगरौली समेत छोटे-बड़े स्टेशनों पर स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पटरियों और यात्री प्रतीक्षालयों की सफाई की गई।
Contents
स्टेशनों को कचरा और प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर
रेल कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना और स्टेशनों को प्लास्टिक व कचरा मुक्त बनाना रहा।
यात्रियों को कचरा प्रबंधन के लिए किया जागरूक
रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों को कचरे के सही निपटान के प्रति जागरूक किया। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की अपील की गई।
एकल उपयोग प्लास्टिक से दूरी की अपील
यात्रियों से एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का बहिष्कार करने और चलती ट्रेनों से पटरियों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई।

