पदमा में नकली शराब पर पुलिस का शिकंजा, इनोवा से 732 बोतल जब्त; दो गिरफ्तार

Reena Sharma
2 Min Read

हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने इनोवा गाड़ी से 732 पीस नकली अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब बिहार ले जाई जा रही थी।

गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग

26 सितंबर की रात एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि इनोवा (JH10J-7960) से अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। इसके बाद थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में ओपी गेट के पास चेकिंग शुरू की गई।

भागने की कोशिश में पकड़ी गाड़ी

चेकिंग के दौरान चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने वाहन समेत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में CLASSIC OLD HABBIT WHISKY की 33 पेटी बरामद हुई।

Advertisement

जमशेदपुर और मोतीहारी के आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एस. बेंकटरमन मूर्ति, करणडीह जमशेदपुर और गुड्डू आलम, मोतीहारी बिहार निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने शराब धनबाद के बरवाअड्डा निवासी मुकेश कुमार से लेने की बात बताई।

मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बरही (पदमा) थाना कांड संख्या 338/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने शराब के साथ इनोवा गाड़ी भी जब्त कर ली है।

Share This Article