बोनस समझौता और अप्रेंटिस बहाली: टाटा मोटर्स प्लांट में आज आ सकता है सबसे बड़ा फैसला

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर के औद्योगिक गलियारों में आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है। टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के वार्षिक बोनस समझौते को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच आज यानी सोमवार को सहमति बनने की पूरी उम्मीद है। इस बार की इस अहम बैठक में केवल बोनस ही नहीं, बल्कि अप्रेंटिस की बहाली के रास्ते खुलने की भी मजबूत चर्चा है।

बोनस पर मुहर की उम्मीद: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सालाना बोनस समझौते को लेकर आज प्रबंधन और यूनियन के बीच आम सहमति बनने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों में काफी उत्साह है।

अप्रेंटिस बहाली की आस: बोनस समझौते के साथ-साथ अप्रेंटिस की बहाली का रास्ता भी साफ होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

यूनियन नेतृत्व और बैठक का दौर: इस बार महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में यूनियन अप्रेंटिस बहाली के मुद्दे को लेकर प्रबंधन के साथ बातचीत को आगे बढ़ा रही है। सुबह 10 बजे के बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार बैठकों और आंतरिक चर्चाओं का दौर जारी है।

पिछला वित्तीय रिकॉर्ड: गौर करने वाली बात है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारियों को 12.3% बोनस मिला था। इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 75,223 रुपये और औसत बोनस राशि 50,160 रुपये के रूप में प्राप्त हुई थी। वहीं लगभग 1200 बाईसिक्स कर्मचारियों को 8.33% बोनस और 225 रिटायर्ड कर्मियों को 15,085 रुपये की राशि मिली थी।
प्लांट परिसर में सुबह से ही आंतरिक बातचीत और अंतिम रूपरेखा को लेकर सुगबुगाहट तेज है। दोपहर या शाम तक बोनस समझौते पर अंतिम मुहर लगने और स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की संभावना है।

Share This Article