हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, 52 वाहनों पर कार्रवाई; 4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया

Reena Sharma
1 Min Read

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं और यातायात बाधित होने की घटनाओं को रोकने के लिए सोमवार को नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से खड़े 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई और कुल 4 लाख रुपये का चालान किया गया।

52 वाहनों पर कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनधिकृत तरीके से खड़े भारी और अन्य वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 वाहनों के खिलाफ चालान काटा गया।

चार लाख रुपये का जुर्माना

कार्रवाई के दौरान वाहन मालिकों से कुल 4,00,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने हाईवे के कई संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण किया।

Advertisement

कई विभागों की संयुक्त टीम

अभियान में मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा टीम, पुलिस पदाधिकारी और बल के साथ NHAI की रूट पेट्रोलिंग व्हीकल टीम शामिल रही। यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की गई।

अवैध पार्किंग पर आगे भी कार्रवाई

टीम ने वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को हाईवे पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत दी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article