बोकारो: जारंगडीह में हाइवा से टकराई स्कूटी, दो युवक गंभीर घायल

Reena Sharma
1 Min Read

बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में सोमवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का प्राथमिक इलाज डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर कर दिया गया।

देर रात हुआ हादसा

हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे जारंगडीह काटा घर के पास हुआ। प्रीत कुमार सिंह (25) और विशाल कुमार रजवार (30) स्कूटी से कथारा से जारंगडीह आ रहे थे।

खड़े हाइवा से टकराई स्कूटी

बताया गया कि सड़क किनारे खड़े हाइवा डम्फर में स्कूटी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

डीवीसी अस्पताल में प्राथमिक इलाज

घायलों को तत्काल डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाना लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article