जामताड़ा के बैना मैदान में 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा, झारखंड के तत्वावधान में राज्य स्तरीय बाउरी जाति महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
एकता और जागरूकता पर होगा जोर
केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत बाउरी ने बताया कि पहली बार राज्य स्तरीय बाउरी महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता, शिक्षा, अधिकार और सम्मान को बढ़ावा देना है।
शिक्षा और रोजगार पर होगी चर्चा
महासम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
सुबह 10 बजे बैना मैदान पहुंचने की अपील
नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाउरी ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। संथाल परगना समेत पूरे झारखंड के बाउरी समाज के लोगों से 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बैना मैदान पहुंचने का आग्रह किया गया है।

