भोजन की चिंता होगी खत्म, कल्याण छात्रावास के छात्रों को हर दिन मिलेगा तीन वक्त का खाना

Reena Sharma
1 Min Read

रंका के कल्याण विभाग के छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 25 हजार से अधिक छात्रों को भोजन के लिए हर माह 3 हजार रुपये देने की व्यवस्था शुरू होने वाली है। 540 कल्याण छात्रावासों में दिसंबर या जनवरी से विद्यार्थियों को नियमित भोजन मिलने की संभावना है। खबर सामने आने के बाद रंका छात्रावास के छात्रों में खुशी का माहौल है।

दिन में तीन बार मिलेगा भोजन

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को दिन में तीन बार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कल्याण विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

जिला स्तर पर होगा एजेंसी का चयन

छात्रों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए एजेंसी का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा। भोजन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए प्रति 100 विद्यार्थियों पर तीन कर्मी रखे जाएंगे।

Advertisement

मानदेय की राशि अलग से मिलेगी

भोजन व्यवस्था में लगाए जाने वाले कर्मचारियों को मानदेय की राशि अलग से दी जाएगी। नई व्यवस्था शुरू होने की खबर से रंका कल्याण छात्रावास के विद्यार्थियों में खुशी देखी जा रही है।

Share This Article