मनातू में OBC समाज का प्रदर्शन, जनगणना में जातिगत कॉलम की मांग पर आंदोलन की चेतावनी

Reena Sharma
2 Min Read

पलामू जिले के मनातू प्रखंड में सोमवार को ओबीसी समाज के लोगों ने जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए अलग कॉलम और उचित स्थान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आगामी जनगणना में ओबीसी जातियों को सही तरीके से दर्ज करने की व्यवस्था करने की मांग की।

एससी-एसटी की तर्ज पर ओबीसी के लिए कॉलम की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए अलग व्यवस्था है, उसी तरह ओबीसी जातियों के लिए भी स्पष्ट कॉलम होना चाहिए।

जातिगत आंकड़े दर्ज करने की मांग

लोगों ने कहा कि ओबीसी की बड़ी आबादी होने के बावजूद उनकी जातिगत स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं होने से वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आ पाएंगे। जातिगत आंकड़ों से सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।

मांग नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन में मझौली पंचायत के मुखिया पति उमेश प्रसाद साहू, मुखिया प्रत्याशी पति रोशन यादव, उमेश यादव, श्यामू यादव, रवि यादव, सौरभ कुमार, अमरेश यादव, पंचायत समिति सदस्य राजेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article