करियर को दें नई उड़ान: टाटा स्टील में IL-6 ग्रेड के 34 पदों पर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के लिए करियर को नई उड़ान देने का एक शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी ने असिस्टेंट मैनेजर (IL-6 ग्रेड) के 34 विभिन्न पदों पर आंतरिक बहाली के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

​पदों की संख्या: 34 विभिन्न डोमेन में असिस्टेंट मैनेजर के पद।
​योग्यता: अलग-अलग डोमेन के अनुसार फुल टाइम कोर्स (डिग्री/डिप्लोमा) करने वाले कर्मचारी ही आवेदन कर सकेंगे। टेक्निकल पदों के लिए संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा, एडमिनिस्ट्रेशन के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/एमबीए या ग्रेजुएट, और फाइनेंस के लिए सीए इंटर, आईसीडब्ल्यूए इंटर या एमकॉम/बीकॉम की योग्यता मांगी गई है। सभी डिग्रियां एआईसीटीई, यूजीसी और टाटा स्टील से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
​डोमेन का चयन: एक कर्मचारी अधिकतम तीन डोमेन (टेस्ट क्लस्टर) के लिए आवेदन कर सकता है। एक बार फॉर्म जमा होने के बाद डोमेन में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
​अनुभव की गणना: अनुभव की गणना के लिए 30 अक्टूबर, 2026 को कट-ऑफ तारीख माना जाएगा, जिसमें ट्रेनिंग पीरियड को नहीं जोड़ा जाएगा।
​नियम व शर्तें: चयन के बाद कर्मचारियों को इंडक्शन ट्रेनिंग से गुजरना होगा। कंपनी की आवश्यकतानुसार टाटा स्टील इंडिया या इसकी सहायक कंपनियों में कहीं भी पोस्टिंग दी जा सकती है। गलत जानकारी देने या सिफारिश करने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और ऑफर ठुकराने पर 3 साल के लिए इस प्रक्रिया से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

Share This Article