हाई-स्पीड पेट्रोलिंग का नया दौर: DC-SSP के नेतृत्व में धनबाद के चप्पे-चप्पे पर दौड़ेगी 200 बाइकों की खाकी फौज!

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद। शहर की सुरक्षा और पुलिसिंग मजबूत करने के लिए करीब 200 बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन से DC आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार ने बाइक पेट्रोलिंग की शुरुआत की।

DC-SSP ने खुद चलाई बाइक

पेट्रोलिंग की शुरुआत नारियल फोड़कर की गई। इसके बाद DC और SSP ने खुद बाइक चलाकर पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया।

पुलिस इकाइयों को सौंपी गईं बाइक

नई बाइक यातायात पुलिस समेत संबंधित पुलिस इकाइयों को दी गईं। इससे शहर में निगरानी और पेट्रोलिंग को गति मिलेगी।

त्वरित मदद पहुंचाना है उद्देश्य

अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य पुलिस की पहुंच बढ़ाना और आम लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाना है।

पहले मिले थे बोलेरो वाहन

पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सरकार पहले बोलेरो वाहन भी उपलब्ध करा चुकी है। अब बाइक मिलने से शहर में पुलिस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

Share This Article