​फार्म एरिया मैदान में हथियारों के साथ दबोचे गए 5 अपराधी, पुलिस के हत्थे चढ़े रंगदारी वसूलने वाले

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर:जमशेदपुर पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया मैदान से पांच शातिर अपराधियों को धर दबोचा है। ये सभी आरोपी इलाके में अपनी धौंस जमाने, रंगदारी वसूलने और आम नागरिकों के बीच दहशत फैलाने के नापाक इरादे से हथियार लेकर घूम रहे थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां भी बरामद की हैं।

​गिरफ्तार अपराधियों के नाम
​पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान रविनाथ मछुआ, विनय हरपाल, संतोष, निहाल, अमित कुमार साहू के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
​सिटी एसपी ललित मीना ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा फार्म एरिया के मैदान में कुछ संदिग्ध किस्म के लोग अवैध हथियारों के साथ डेरा डाले हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए तुरंत जाल बिछाया और मौके पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
​पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये लोग इलाके में अवैध वसूली और खौफ पैदा करने की फिराक में थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इन सभी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और इनके पुराने रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है।

Share This Article