आमस में चोरी के मोबाइल का खुलासा, औरंगाबाद से 11 मोबाइल समेत सामान बरामद

Reena Sharma
1 Min Read

आमस/शेरघाटी। आमस थाना क्षेत्र के बोझिल गांव स्थित आरके डिजिटल मोबाइल दुकान में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। औरंगाबाद के बालूगंज बाजार स्थित बन्दे इंजीनियरिंग वर्कशॉप से चोरी के 11 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मामले में वर्कशॉप संचालक पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

दो बार हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, दुकान में पहली चोरी 2 अप्रैल 2026 और दूसरी 7 अक्टूबर की रात हुई थी। तकनीकी अनुसंधान के दौरान चोरी के रियलमी मोबाइल से पुलिस को सुराग मिला। जांच में पता चला कि मोबाइल बारुण थाना क्षेत्र के तेतुआ गांव निवासी कमलेश कुमार ने वर्कशॉप से खरीदा था।

मोबाइल समेत सामान जब्त, अन्य आरोपितों की तलाश

पुलिस ने छह आईटेल, तीन जियो भारत वी4 और दो एचएमडी 101 मोबाइल के अलावा 165 डाटा केबल, 10 ईयरबड्स, 30 नेकबड्स, 13 टेम्पर्ड ग्लास, सात स्मार्ट चार्जर और 34 स्मार्ट केबल जब्त किए हैं। पूछताछ में पंकज विश्वकर्मा ने मिथुन कुमार और टुन्नु कुमार से चोरी का सामान सस्ते दाम पर खरीदने की बात स्वीकार की। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

Share This Article