Railway Jobs 2026: टिकट क्लर्क और जूनियर क्लर्क के पदों पर मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : अगर आप बारहवीं पास हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट्स पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन्स में कुल 1,688 रिक्त पदों पर युवाओं की नियुक्तियां की जाएंगी।

पद विवरण
​इस भर्ती के माध्यम से रेलवे के विभिन्न विभागों में युवाओं को मौका दिया जा रहा है। कुल 1,688 पदों का विवरण इस तरह है।
​कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 700 पद
​जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 600 पद
​अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 200 पद
​ट्रेन क्लर्क: 188 पद

जरूरी योग्यता और आयु सीमा
​शैक्षणिक योग्यता: आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
​आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी की पूरी जानकारी
​कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
​अन्य पद (अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट व ट्रेन क्लर्क): इन पदों पर चयनित युवाओं को 19,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य अनुमन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया
​आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट पदों के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से 3 चरणों में पूरी होगी।
​पहला चरण (CBT-1): यह केवल एक स्क्रीनिंग और क्वालिफाइंग टेस्ट होगा। इसमें जनरल अवेयरनेस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
​दूसरा चरण (CBT-2): CBT-1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को CBT-2 परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि अंतिम चयन की मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
​दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट: CBT-2 की मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?
​आधिकारिक वेबसाइट: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
​अंतिम तिथि: आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर, 2026 है।
​ भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और आधिकारिक विज्ञापन देखने के लिए आप आरआरबी की इस पीडीएफ लिंक पर विजिट कर सकते हैं।

Share This Article