बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के बीच जेडीयू के पूर्व नेता और अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें करबिगहिया के पास से डिटेन कर जक्कनपुर थाने ले जाया गया।
गाड़ी से जाते समय पुलिस ने पकड़ा
छोटू सिंह के मुताबिक, वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर हिरासत में रखा गया है।
हिरासत से पहले ऑडियो हुआ वायरल
छोटू सिंह को हिरासत में लिए जाने से पहले एक ऑडियो संदेश वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया है। थाने में रहने के दौरान विधायक अनंत सिंह ने उन्हें वीडियो कॉल भी किया।
अनंत सिंह के समर्थक माने जाते हैं छोटू
छोटू सिंह जेडीयू के पूर्व नेता हैं और अनंत सिंह के समर्थक माने जाते हैं। दल विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोपों के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
पार्टी नेतृत्व से हुआ था विवाद
प्रदेश पदाधिकारी नहीं बनाए जाने के बाद छोटू सिंह की पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से बहस होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद उन्हें छह साल के लिए जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया था।

