धनबाद में सरदार पटेल जयंती पर शक्ति प्रदर्शन नहीं, एकता का संदेश; 31 अक्टूबर को जुटेंगे झारखंड-बिहार के दिग्गज

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 31 अक्टूबर 2026 को धनबाद के टाउन हॉल में समारोह आयोजित होगा। लव कुश सेवा संघ की ओर से होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें झारखंड और बिहार के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बिहार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा होंगे मुख्य अतिथि

आयोजकों के अनुसार, बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद राजाराम सिंह, विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक महानंद सिंह और प्रो. जय प्रकाश वर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से की अपील

समारोह की तैयारियों को लेकर संघ की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। संघ के मुख्य संरक्षक संजय रंजन सिंह तथा संरक्षक सुदिष्ट कुमार और मनोज कुमार सिंह ने तैयारियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से होगा शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से होगी। इसके बाद राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, स्वागत भाषण और अतिथियों के संबोधन होंगे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान और भोजन की व्यवस्था रहेगी।

राष्ट्रीय एकता में पटेल के योगदान को करेंगे याद

सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। जयंती समारोह में उनके योगदान को याद किया जाएगा। लव कुश सेवा संघ ने आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article