Train Cancelled List: दीपावली-छठ से पहले बड़ा झटका! इतवारी और इस्पात एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें रद्द, चेक करें पूरी लिस्ट

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ट्रेनों की आवाजाही को सुगम बनाने की दिशा में काम तेज हो गया है। बागडिही और झारसुगुड़ा स्टेशनों के बीच नई चौथी रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 1 से 3 नवंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा। इस तकनीकी और विकास कार्य के कारण इस रूट से गुजरने वाली लंबी दूरी की 18 ट्रेनों के पहिए थमती नजर आएंगे, जबकि दो प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

इन प्रमुख ट्रेनों का संचालन रहेगा पूरी तरह बंद
​रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए गाड़ियां निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।
​इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110): 01 से 03 नवंबर तक दोनों दिशाओं में रद्द।
​इस्पात एक्सप्रेस (22861/22862): हावड़ा से 03 नवंबर को चलने वाली 22861 और कांटाबांजी से 04 नवंबर को चलने वाली 22862 ट्रेन रद्द रहेगी।
​राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू (68029/68030): 01 से 03 नवंबर तक रद्द।
​राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस (18125/18126): 03 नवंबर को दोनों तरफ से नहीं चलेगी।
​हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस (18175/18176): हटिया से 01 से 03 नवंबर तक (18175) और झारसुगुड़ा से 02 से 04 नवंबर तक (18176) रद्द रहेगी।
​राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस (18107/18108): राउरकेला से 03 नवंबर (18107) और जगदलपुर से 04 नवंबर (18108) को रद्द।
​मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425/13426): मालदा टाउन से 31 अक्टूबर (13425) और सूरत से 02 नवंबर (18126) को नहीं चलेगी।
​तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433/17434): तिरुपति से 02 नवंबर (17433) और रक्सौल से 05 नवंबर (17434) को रद्द रहेगी।
​भुवनेश्वर-राउरकेला एक्सप्रेस (22839/22840): 03 नवंबर को दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।

इन दो गाड़ियों के बदले गए रूट
​यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाने का निर्णय लिया है।
​उत्कल एक्सप्रेस (18477) पुरी से योग नगरी ऋषिकेश: 02 नवंबर को यह ट्रेन अपने तय मार्ग (कटक-भद्रक-हिजली-टाटानगर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-इब) की बजाय वैकल्पिक मार्ग कटक-संबलपुर शहर-झारसुगुड़ा रोड-इब के रास्ते गंतव्य तक जाएगी।
​उत्कल एक्सप्रेस (18478) योग नगरी ऋषिकेश से पुरी: 02 नवंबर को यह ट्रेन भी अपने सामान्य मार्ग के स्थान पर इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर-कटक के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

​रेलवे की यात्रियों से अपील
​चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, झारसुगुड़ा और चक्रधरपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर चलने वाली इन ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव स्टेटस और शेड्यूल की जांच जरूर कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Share This Article