दैनिक मामलों में आई गिरावट : पिछले 24 घंटे में 14,148 नए मामले : 302 की मौत

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : लगातार कोरोना के दैनिक मामले गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में 14 हजार 148 नए मामले मिले हैं. वहीं, इस दौरान 302 मरीजों की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या करोड़ लाख 28 लाख 81 हजार 179 पर पहुंच गई है। अब तक कोरोना से 5 लाख 12 हजार 924 मरीज जान गंवा चुके हैं।  फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 48 हजार 359 है जिसका इलाज जारी है। जबकि, 4 करोड़ 22 लाख 19 हजार 896 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 30,009 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद कुल 4,22,19,896 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,76,52,31,385 है। वहीं देश में अबतक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,28,81,179 है। वहीं अब तक कुल हुई रिकवरी 4,22,19,896 है।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *