धनबाद। धनबाद के बेकारबांध में 10 से 15 युवकों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। घायल युवक को इलाज के दौरान सिर में 7 से 8 टांके लगाने पड़े मामले को लेकर घायल के पिता निवास गोप ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
14 नवंबर को बेकारबांध के पास घेरकर किया हमला
शिकायत के मुताबिक, घटना 14 नवंबर 2026 की है। घायल युवक किसी काम से बाहर निकला था। इसी दौरान बेकारबांध के पास सड़क पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस हमले में करीब 10 से 15 युवक शामिल थे।
कार्तिक यादव और सचिन कुमार पर भी आरोप
निवास गोप द्वारा दिए गए आवेदन में कार्तिक यादव और सचिन कुमार सहित कुछ अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
लोहे की रॉड से सिर पर किया वार, लगे 7 से 8 टांके
आवेदन में बताया गया है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से युवक के सिर पर प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया। चोट इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान सिर में 7 से 8 टांके लगाने पड़े। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आने की बात कही गई है।
पिता ने धनबाद थाना में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद घायल युवक के पिता निवास गोप धनबाद थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस जांच में यह पता लगाना बाकी है कि युवक पर हमला किस वजह से किया गया और इस वारदात में शामिल अन्य युवकों की पहचान क्या है।

