धनबाद। एरिया 12 के बसंतीमाता अंतर्गत कैथरडीह जंगल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की टीम ने बड़ा सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में स्थानीय पुलिस और BCCL प्रबंधन की टीम भी शामिल रही। संयुक्त कार्रवाई के दौरान जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध मुहानों के पास बोरियों में छिपाकर रखा गया 13 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया।
13 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद
सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों और वाहनों को भी जब्त किया। जब्त सामान में 13 मीट्रिक टन अवैध कोयला, दो पोर्टेबल जेनरेटर, एक स्कूटर, दो इलेक्ट्रिक पंप, एक डीजल पंप और दो ड्रिलिंग मशीन शामिल हैं।
तीन अवैध मुहानों को किया गया सील
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके पर मौजूद तीन अवैध खदान मुहानों को मिट्टी और पत्थरों से भरकर पूरी तरह सील कर दिया। इससे अवैध खनन के रास्तों को बंद करने की कार्रवाई की गई।
अवैध कोयला कारोबारियों में मचा हड़कंप
CISF, स्थानीय पुलिस और BCCL प्रबंधन की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

