​ठंड में घूमने वालों के लिए शानदार मौका, अब सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा टाटा जू

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: शहर में ठंड के दस्तक देते ही घूमने-फिरने और पिकनिक का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच जमशेदपुर के सैलानियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए दोहरी खुशखबरी सामने आई है। टाटा जू में पल रहीं दो नन्हीं बाघिन शावक 27 नवंबर को अपना पहला जन्मदिन मनाने जा रही हैं, वहीं सर्दियों में लोगों की भीड़ को देखते हुए जू प्रबंधन ने सोमवार को भी इसे खुला रखने का बड़ा फैसला किया है।

27 नवंबर को ‘तारा’ और ‘सारा’ का पहला जन्मदिन
​टाटा जू में बाघिन मेघना और बाघ रुद्र की दोनों बेटियां—तारा और सारा—27 नवंबर को एक साल की पूरी हो जाएंगी। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए जू प्रबंधन की ओर से दोनों नन्हीं बाघिनों का जन्मदिन मनाया जाएगा और इस दौरान केक कटिंग का आयोजन भी किया जाएगा। टाटा जू के डायरेक्टर नदीम अख्तर ने बताया कि तारा और सारा के माता-पिता मेघना और रुद्र को नागपुर के गोरेवाड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर से टाटा जू लाया गया था। चूंकि दोनों बाघ प्राकृतिक जंगल के परिवेश में पले-बढ़े हैं, इसलिए उनके शावकों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

फरवरी तक सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा जू
​आमतौर पर साप्ताहिक बंदी के कारण हर सोमवार को टाटा जू बंद रहता है। लेकिन ठंड के मौसम में परिवार के साथ घूमने और पिकनिक मनाने आने वाले सैलानियों की बढ़ती आवाजाही व सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने फरवरी तक सप्ताह के सातों दिन जू खुला रखने का निर्णय लिया है।

Share This Article