झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को सीएमएसओई +2 विद्यालय आर. मित्रा में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी देवघर सौरभ कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें प्रखंड के मध्य और उच्च विद्यालयों के उन विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने विद्यालय स्तर पर क्विज, पेंटिंग, गायन, सामूहिक नृत्य और कहानी वाचन जैसी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
लोक संस्कृति और क्रांतिकारियों पर बच्चों ने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में बच्चों ने झारखंड की लोक संस्कृति, पर्व-त्योहार और क्रांतिकारियों के विषय पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
निबंध प्रतियोगिता में एंजेल पांडे ने मारी बाजी
निबंध प्रतियोगिता के कक्षा छह से आठ वर्ग में मातृ मंदिर की एंजेल पांडे प्रथम, मिडिल स्कूल विवेकानंद की परी कुमारी द्वितीय और मिडिल स्कूल बाघमारा के विवेक ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा नौ से 12 वर्ग में एंजेल झा रहीं अव्वल
वहीं, कक्षा नौ से 12 वर्ग में मातृ मंदिर सीएमएसओई की एंजेल झा प्रथम, सेंट मैरी गर्ल्स हाई स्कूल की दृष्टि रानी द्वितीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय देवघर की अंकिता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों का रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीओ रौशन कुमार सिंह समेत श्वेता शर्मा, अरविंद राज जजवाड़े, संजीव कुमार, श्रीकांत जायसवाल, मनोज कुमार झा, संध्या कुमारी, बेबी कुमारी, राजेश कुमार राय, कौशल किशोर राय और इंदिरा मिश्रा सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

